पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमले की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कड़ी निंदा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय लोक मोर्चा &lpar;आरएलएम&rpar; ने पंजाब के अमृतसर स्थित खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे बिहारी छात्रों पर हुए हमले की घोर निंदा की है। पार्टी ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण&comma; अमानवीय एवं देश की एकता और भाईचारे पर हमला बताया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के साथ क्षेत्र&comma; भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव और हिंसा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। बिहार के छात्र देशभर में अपनी मेहनत&comma; प्रतिभा और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे छात्रों को &OpenCurlyDoubleQuote;बिहारी” कहकर प्रताड़ित करना न केवल शर्मनाक है&comma; बल्कि संविधान की मूल भावना के भी विरुद्ध है। पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा कॉलेज परिसर में पढ़ रहे सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही घायल छात्रों के समुचित इलाज और मानसिक सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार सरकार से भी आग्रह किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार से तत्काल संवाद स्थापित करे और वहां रह रहे बिहारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि देश की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और किसी भी राज्य के नागरिक के साथ दूसरे राज्य में दुर्व्यवहार राष्ट्रीय एकता को कमजोर करता है। पार्टी हर परिस्थिति में बिहारी छात्रों और युवाओं के सम्मान&comma; सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि AAP की बिहार विरोधी मानसिकता उस समय भी सबके सामने आई थी जब कोरोना काल में दिल्ली की तत्कालीन AAP सरकार ने बिहारियों को बस में भर भर कर दिल्ली के बॉर्डर पर खुले आसमान में सड़क पर छोड़ दिया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में दो अलग-अलग हत्या के प्रयास मामलों में 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में कथित धांधली के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना भूख हड़ताल में तब्दील

गौरीचक में नहीं थम रहा अवैध मिट्टी खनन, दिन में जांच और रात में धड़ल्ले से चल रहा खेल