राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध : उपेन्द्र कुशवाहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठन विस्तार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कुशवाहा ने कहा कि अब तक 32 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है। शेष जिलों में जिला अध्यक्षों के मनोनयन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है&comma; वहां पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या लगभग 22 लाख तक पहुंच चुकी है&comma; जो संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। शेष सभी जिलों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने पर अंतिम रूप से सदस्य संख्या की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया 6 जून 2026 को संपन्न होगी। इसके उपरांत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित राज्य परिषद सदस्यों एवं डेलिगेट्स की बैठक तथा राज्य स्तरीय अधिवेशन 7 जून 2026 को पटना स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित किया जाएगा&comma; जहां प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने आगे बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन 13 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव भी संपन्न होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। संगठन चुनाव की यह प्रक्रिया पार्टी को और अधिक मजबूत&comma; सक्रिय तथा जनआधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी