रानीगंज पुलिस ने 340 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत में छापेमारी कर करीब 340 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब लदी स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या-06 स्थित एक कामत पर शराब लदी गाड़ी पहुंचने वाली है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।<br>छापेमारी दल में पुअनि सुरेंद्र कुमार&comma; राकेश कुमार&comma; अजय पासवान&comma; शेख हसीना सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस जब बताए गए स्थल पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति एवं एक स्कॉर्पियो वाहन खड़ी मिली। मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जांच के दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 340 लीटर विदेशी शराब पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शराब लदी वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या-06 निवासी चंदन साह&comma; पिता विद्यानंद साह के रूप में हुई है। इस संबंध में रानीगंज थाना कांड संख्या 123&sol;26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील