रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने 7480 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्करों को दबोचा, पिकअप वैन जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है&period; पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक पिकअप वैन भी जब्त किया है&period; बरामद कफ सिरप को स्नैक्स के बोरे से छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार 18 मई को मद्यनिषेध टीम को सूचना मिली थी कि शेखपुरा स्थित खुशी मैरेज हॉल के पास खड़ी एक पिकअप वैन में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप लोड है&comma; जिसे ऊपर से स्नैक्स भरे प्लास्टिक के बोरों से ढक दिया गया है&period; सूचना मिलते ही रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान पिकअप वैन संख्या बीआर01जीडी 9114 से 49 कार्टन में रखा 100 एमएल का कुल 7480 बोतल प्रतिबंधित &OpenCurlyDoubleQuote;विक्सी ऑफ” कफ सिरप बरामद किया गया&period; बरामद सिरप की कुल मात्रा 784 लीटर बताई गई है&period; इसके अलावा वाहन से पांच बोरा स्नैक्स भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिंटू कुमार&comma; पिता कामेश्वर सिंह तथा विशाल कुमार&comma; पिता विनय सिंह उर्फ विनय यादव&comma; दोनों निवासी गौरहरपुर महुली रोड&comma; थाना दीदारगंज&comma; जिला पटना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रामकृष्णानगर थाना कांड संख्या 487&sol;26 दर्ज किया गया है&period; पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार&comma; राजेश कुमार ठाकुर&comma; अशर्फी यादव&comma; अरविंद कुमार तथा उपेंद्र कुमार मेहता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से AIJGF प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

अरवल में प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने किया “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे शुरू हुआ “सहयोग शिविर”, पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को मिली गति