राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सामूहिक उपवास एवं सत्याग्रह संपन्न, शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज&comma; अनिसाबाद परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक उपवास एवं सत्याग्रह का आयोजन किया&period; सुबह 10&colon;00 बजे से अपराह्न 03&colon;00 बजे तक चले इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम में कॉलेज परिवार ने एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने वित्तरहित संस्थानों की दयनीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की&period; शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद वेतन और पेंशन की अनिश्चितता उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है&period; उन्होंने कहा कि आर्थिक असुरक्षा के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों को पारिवारिक तथा सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वित्तरहित अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित वेतन और पेंशन भुगतान की मांग उठाई गई&period; इसके साथ ही बकाया अनुदान राशि को अविलंब जारी करने&comma; माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता अवधि में तीन वर्ष का विस्तार देने तथा सेवा नियमावली में आवश्यक और तर्कसंगत संशोधन करने की मांग पर जोर दिया गया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार की निरंतर उपेक्षा के कारण अब कर्मचारियों के पास आंदोलन के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है&period; उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सामूहिक उपवास केवल सांकेतिक विरोध नहीं बल्कि अधिकारों की लड़ाई का महत्वपूर्ण चरण है&period; यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं तीव्र किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो&period; सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे&period; इनमें प्रो&period; रामबीनेश्वर सिंह&comma; प्रो&period; बी&period;डी&period; यादव&comma; प्रो&period; अशोक यादव&comma; प्रो&period; अनिल कुमार&comma; प्रो&period; वीरेन्द्र प्रसाद यादव&comma; प्रो&period; राय श्रीपाल सिंह&comma; प्रो&period; शंकर साह&comma; डॉ&period; प्रो&period; राजकिशोर प्रसाद&comma; प्रो&period; निधि&comma; प्रो&period; ममता रानी&comma; प्रो&period; मनीष भारती&comma; प्रो&period; अवधेश सिंह&comma; प्रो&period; रामजीवन यादव&comma; डॉ&period; आनंदी प्रसाद यादव&comma; प्रो&period; कुमारी सुंदरम&comma; प्रो&period; उस्मानी&comma; प्रो&period; रमेश कुमार&comma; मो&period; मिराज तथा रविन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!