एनसीसी कैडेट्स तथा एसएसबी के द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए निकली हुई रैली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>  पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली को अपनाने के लिए एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के द्वारा मिशन फ़ॉर लाइफ विषय वस्तु अंतर्गत शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया । सुबह सवेरे एसएसबी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में एसएसबी कैम्प बथनाहा से मीरगंज तक वाहिनी के अधिकारियों&comma; कर्मियों एवं मिथिला पब्लिक स्कूल भदेश्वर&comma; के एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा काफी जोश तथा उत्साह के साथ पैदल मार्च निकाला गया तथा लोगों को जागरूक भी किया । पैदल मार्च में पर्यावरण रक्षा संबंधित बैनर&comma; स्लोगन पट्टी&comma; राष्ट्रीय तिरंगा झंडा के प्रदर्शन एवं देशभक्ति व पयार्वरण रक्षा संबधी गीत के प्रदर्शन के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस पैदल मार्च में उपस्थित समस्त कर्मियों &comma; बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के डॉ&period;एच&period; के&period;सिंदे&comma; कमांडेंट &comma; चिकित्सा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली के विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए।उनके द्वारा मिथिला पब्लिक स्कूल&comma; भदेश्वर के प्राचार्य तथा एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राओं का इस जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी दिया गया । इस पैदल मार्च में 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेन्ट सह प्रचार अधिकारी पूर्णेन्दु प्रभाकर&comma; सहायक कमांडेंट मनिंद्र नाथ सरकार&comma; डॉ&period; मिस लीला&comma; 56वीं वहिनी के महिला व पुरुष कार्मिक एवं मिथिला पब्लिक स्कूल भदेश्वर फारबिसगंज एनसीसी कैडेट के ग्रुप कमांडर राजीव कुमार झा शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन