वायुसेना केंद्र में संतरी ड्यूटी कर रहे राजस्थान के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहटा वायुसेना केंद्र में सुबह 8 से 10बजे तक के लिये संतरी ड्यूटी कर रहे राजस्थान के जवान कर्ण लाल ने गोली मारकर सुसाइड कर ली। गोली की आवाज सुनते ही कई लोग उधर दौड़े तथा आनन &&num;8211&semi; फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।शनिवार को सुबह तक उसके परिजन बिहटा पहुंच जाएंगे&period;<&sol;p>&NewLine;<p>फिलहाल वायुसेना का कोई भी अधिकारी इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से बच रहा है।इसलिए घटना का सही कारण क्या है इसका कुछ भी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों के आने के बाद बात सामने आएगी।बताया जा रहा है कि कर्ण लाल अविवाहित थे। ऐसे में यहां होने वाला पारिवारिक तनाव की बात आने की संभावना कम ही है।पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद जैसी शिकायत मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई