खगौल नगर परिषद में पहली बार बनाया गया आश्रय विहीनो के लिए रेन बसेरा

&NewLine;<p><strong>खगौल&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद खगौल के पुराने कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रोड के किनारे सोने वाले आश्रय विहीनो के लिए निःशुल्क रात्रि में सोने का प्रबंध किया गया&comma; जिसका उदघाटन खगौल नगर अध्यक्षा रिंकू देवी &comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार &comma; नगर उपाध्यक्ष पिंटू अविनाश&comma; वार्ड पार्षद भरत पोद्दार&comma; सरिता शर्मा&comma; मानो देवी&comma;पुष्पा देवी&comma; शोभा देवी&comma; ज्योति देवी&comma; रीना देवी &comma; रामप्रवेश जी&comma;नगर प्रबंधक चंदना झा&comma; नगर मिशन प्रबंधक डॉ राजेश कुमार &comma; मृत्युंजय कुमार द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। नगर अध्यक्षा रिंकू देवी द्वारा बताया गया कि ये अस्थायी आश्रय स्थल वैसे लोगो के काफी मददगार साबित होगा&comma; जो लोग ठंढ के मौसम में रोड के किनारे सोने को विवश होते हैं। ठण्ड जब बढ़ जाती हैं तो अक्सर देखा जाता है कि ठण्ड के कारण लोग मर भी जाते हैं। इसके लिए ये अस्थायी आश्रय स्थल बहुत मददगार होगा। नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत खगौल नगर परिषद में पहली बार आश्रय विहीनो के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। इस स्थल में अच्छे क्वालिटी का वाटर प्रूफ टेंट&comma; चौकी&comma; गद्दा&comma; कम्बल&comma; बेडसीट&comma; तकिया&comma; मच्छरदानी&comma; पीने के लिए साफ पानी&comma; शौचालय&comma; बिजली वगैरह की सुविधाओं से सुसज्जित है&comma; इसमे रोड के किनारे सोने वालों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हैं। साथ ही इस योजना के पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह आश्रय स्थल 28 फरवरी2022 तक नियमित रूप से संचालित होगी। नगर मिशन प्रबंधक डॉ राजेश कुमार ने यह बताया कि हमलोगों द्वारा रोड के किनारे सोने वालों का सर्वेक्षण भी किया गया है &comma; जो नगर विकास एवं आवास विभाग को सूची भेजी गई है। उसके उपरांत खगौल में अस्थायी आश्रय स्थल हेतु आदेश प्राप्त हुआ &comma; इन्होंने ये बताया कि इसमें रहने वालों को निःशुल्क व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़ाव भी कराया जाएगा। जल्द ही वैसे आश्रय विहीनो जिनका कोई पहचान नही है उनको आधार कार्ड से भी जोड़ा जाएगा&comma; नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार एवम कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के द्वारा इस कार्य का सराहना करते हुए नगर मिशन प्रबंधक को प्रोत्साहित किये&comma; इस कार्य को बेहतर ढंग से मॉर्निंग स्टार के निदेशक सुमित कुमार&lpar;एंथोनी&rpar; द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना के सी ओ अफरोज अमन &comma;सी आर पी अनिता कुमारी&comma; रेखा देवी&comma; विणा देवी&comma; पूजा कुमारी&comma; शबाना आजमी शामिल रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री