पटना सिटी में बारिश बनी मुसीबत, CCTV टावर गिरा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> पटना सिटी के नून के चौराहा के समीप स्थित पटना पुलिस का एक सीसीटीवी टावर भारी बारिश के कारण असंतुलित होकर आधा गिर गया। टावर सड़क के किनारे खतरनाक ढंग से लटक गया&comma; जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं क्षेत्र को घेराबंदी कर आवागमन रोक दिया गया। जिसके बाद हाइड्रा क्रेन मशीन की मदद से लटक रहे टावर को सुरक्षित तरीके से हटाने का कार्य शुरू किया गया। गौरतलब है कि यह CCTV टावर अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए लगाया गया था&comma; लेकिन बारिश के कारण इसकी नींव कमजोर पड़ गई&comma; जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाओं से बचाव को लेकर बेहतर इंतजाम की मांग की हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎