12 जनवरी से वर्षा का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से रहे सावधान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार में ठंड का प्रकोप इस समय चरम पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार&comma; अगले कुछ दिनों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। बारिश और गिरते तापमान के बीच राज्यवासियों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है&comma;ऐसे बदलते मौसम में लोग बीमार भी हो रहे हैं&period; मौसम विभाग ने लोगों से सचेत रहने का अपील किया है&period; बदलते मौसम में धूप खिलने के बावजूद ठंड का अहसास बर्फीली हवाओं के चलते हो रहा है&period; 12 जनवरी से बारिश के पूर्वानुमान के बाद ठंड और भी बढ़ सकती है। पछुआ हवाओं के साथ गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी&comma; जिससे कनकनी का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> ऐसे में किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक&comma; 10 से 11 जनवरी तक राज्यभर में सर्द हवाओं और घने कोहरे का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट की संभावना है। 12 जनवरी से बक्सर&comma; भोजपुर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को बादल छाए रहने और बारिश की संभावना से तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रदेश में अभी ठंड से निजात मिलने का कोई आसार नहीं है&period;अभी जिस तरह के मौसम बना हुआ है अगले तीन से चार दिनों तक मौसम वैसा ही रहेगा&period;दो दिनों में किसी-किसी इलाके में वर्ष भी हो सकती है&period;इस सीजन में बिहार का तापमान लगातार गिरता रहा है। जनवरी के शुरुआती दिनों में बांका और समस्तीपुर जैसे जिलों ने सबसे कम तापमान दर्ज किया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार&comma; अगले दो दिनों तक पटना और आसपास के क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलते ठंड का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से राज्यभर में ठंडी हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से बक्सर&comma; भोजपुर समेत 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही&comma; 10 जनवरी के बाद ठंड और भी अधिक बढ़ने के आसार हैं। राज्य के 24 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन में 10 जनवरी 2025 को बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा एवं उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा&period;प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई&period; राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 21&period;00 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5&period;00 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रहा&period; प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 19&period;6 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 8&period;1 डिग्री सेल्सियस रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में दक्षिण पूर्व ईरान एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3&period;1 से 9&period;4 किलोमीटर के बीच स्थित है अगले दो दिनों के दौरान मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है&comma;मौसम शुष्क &lpar;सामान्य &rpar;बना रहेगा&period; पश्चात तीसरे दिन प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों विशेष कर बक्सर कैमूर रोहतास आदि में एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना है&period; तत्पश्चात अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है&period;अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर एवं दक्षिण पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों में सुबह के समय घना कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!