इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना राधारानी का प्राकट्य उत्सव, महाभिषेक और हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर शनिवार को राजधानी के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में राधारानी का प्राकट्य उत्सव &lpar;राधाष्टमी&rpar; श्रद्धा&comma; भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर में राधारानी के अलौकिक दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित देसी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। जन्मोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में दोपहर 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राधारानी का पंचगव्य- दूध&comma; दही&comma; घी&comma; शहद&comma; गंगाजल और विभिन्न फलों के रसों और औषधीय द्रव्यों से भव्य महाभिषेक संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाभिषेक के उपरांत राधारानी को नवीन वस्त्राभूषण धारण कराकर विशेष छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए इस्कॉन टीएमसी के को चेयरमैन आदिकर्ता दास ने कहा कि राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और भक्ति की सर्वोच्च पराकाष्ठा हैं। उन्होंने कहा कि &&num;8220&semi;राधारानी की कृपा के बिना कोई भी साधक सीधे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त नहीं कर सकता। उनकी प्रसन्नता ही भगवान श्रीकृष्ण को प्राप्त करने का सबसे सरल और सुगम मार्ग है। टीएमसी सदस्य राधापति चरण दास ने कहा कि राधा ने कहा कि राधा और कृष्ण का प्रेम किसी साधारण लौकिक संबंध से ऊपर&comma; जीव &lpar;आत्मा&rpar; और परमात्मा के मिलन का सर्वोच्च प्रतीक है। वेणु विनोद दास ने भी राधारानी के असीम वात्सल्य&comma; दया और आध्यात्मिक महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही भक्तों को राधाष्टमी के पावन संकल्पों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस्कॉन पटना के कम्युनिकेशन हेड नंदगोपाल दास ने भी विचार रखे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण हरे कृष्ण हरे कृष्ण&comma; कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम&comma; राम राम हरे हरे॥ के दिव्य महामंत्र संकीर्तन से गुंजायमान रहा। संकीर्तन की मधुर धुनों और मृदंग-करताल की थाप पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते-गाते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर राधारानी की भव्य महाआरती उतारी गई&comma; जिसके बाद मंदिर पहुंचे हजारों भक्तों और आगंतुकों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र