लाखों की लागत से बने नल जल योजना के टंकी से नहीं पहुंच रहा है लोगों के घर में शुद्ध पानी

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायतों में सात निश्चय योजना से लाखों की लागत से बने नल जल की टंकी से लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है शुद्ध पानी&comma; पंचायत जनप्रतिनिधियों की लापरवाही कहें या विभागीय उदासीनता&period; इसी कड़ी में संवाददाता के द्वारा समाचार संकलन के दौरान पथराहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 मंडल टोला पहुंचा तो देखा कि वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तारानंद मंडल के दरवाजे पर सात निश्चय योजना से जलनल टंकी का निर्माण तो किया गया लेकिन शुद्ध पानी का सप्लाई बंद पड़ा था&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इसी क्रम में वहां उपस्थित आसपास के लोगों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लाखों की लागत से बने नल जल योजना के तहत शुद्ध पानी घर-घर पहुंचाने हेतु सरकार के द्वारा सात निश्चय योजना के तहत बनाए गए टंकी से नहीं पहुंच रहा है लोगों के घरों तक पानी। उपस्थित लोगों में जगदीश मंडल&comma; सीता देवी&comma; अयोधी मंडल&comma; मोतीलाल मंडल&comma; कदम लाल मंडल&comma; शिवलाल मंडल&comma;रंजीत मंडल&comma; राजनंदन मंडल&comma; राधा देवी&comma; आदि ने बताया कि वार्ड में जल नल योजना में काफी अनियमितता बरती गई है तथा घटिया सामग्रियों का प्रयोग किया गया है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। कई बार काम करा रहे कर्मियों तथा वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तराना मंडल को इस संबंध में कहा गया लेकिन किसी ने इसका सुध नहीं लिया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वार्ड में विकास के संबंध में जब पूछा गया तो वहाँ उपस्थित जगदीश मंडल ने बताया कि वार्ड में 5 वर्षों में जो विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है टोला से मेन रोड जाने के लिए हम लोगों को सच्ची सड़क से ही जाना पड़ता है कई बार वार्ड सदस्य को कहा गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। कराए गए सात निश्चय योजना से कार्यों की जांच हो तो गुणवत्ता की पोल खुल जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित