भरगामा में 21 दिसंबर को होने वाले रोजगार मेले को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया-आगामी 21 दिसंबर को जीविका भरगामा की ओर से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन भरगामा प्रखंड के जवाहर हाई स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसी के प्रचार प्रसार के लिए भरगामा जीविका कार्यालय से प्रचार वाहन को प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार दास एवं क्षेत्रिय समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार दास ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 14 एजेंसियां भाग लेंगी जो रिटेल सेक्टर&comma; ऑटोमोबाइल&comma; बीमा&comma; बीपीओ&comma; हॉस्पिटैलिटी&comma; हेल्पर&comma; सुरक्षा गार्ड आदि से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष हो और साक्षर से ग्रेजुएट हों&comma; वो इस रोजगार मेले में आकर रोजगार&comma; स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं। भरगामा प्रखंड में जीविका के माध्यम से यह दूसरा रोजगार मेला होगा। क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रचार गाड़ी भरगामा के सभी 20 पंचायतों में घूम कर पैंपलेट एवं संपर्क के माध्यम से युवाओं को रोजगार मेला में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार यादव&comma; कार्यालय सहायक पंकज कुमार&comma; जॉब रिसोर्स पर्सन रमन कुमार साह&comma; सहित अन्य जीविका कर्मी एवं कैडर मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश