संवाद रथ के माध्यम से हर दिन दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> महिला संवाद कार्यक्रम अररिया जिले में लगातार 18 अप्रैल 2025 से जारी है&comma; जो 15 जून 2025 तक चलेगा। इसमें 18 संवाद रथ के माध्यम से हर दिन दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के 23 वें दिन भी 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का सशक्त माध्यम के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। महिलाएं कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले लघु फिल्म और बांटे जाने वाले लीफलेट से काफी खुश हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उनका कहना है कि इसके माध्यम से जानकारी आसानी से लोगों तक पहुंच रही है और इसका लाभ भी लोग उठा रहे हैं। यह एक बहुत ही उपयोगी माध्यम है। राज्य की आधी आबादी का नेतृत्व कर रही ग्रामीण महिलाओं ने अपनी मेहनत&comma; संकल्प और आत्मविश्वास से न केवल अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को संवारा है बल्कि गाँव–समाज को भी विकसित होने के लिए प्रेरित किया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की बानगी एवं गांव-समाज को नई दिशा एवं दशा सुधारने हेतु किये जा रहे प्रयास महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है। महिला संवाद में महिलाओं द्वारा व्यक्त किए जाने वाली आकांक्षा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिसका लिखित विवरण रखा जा रहा है। साथ ही&comma; इसे मोबाइल एप पर भी डाला जा रहा है ताकि इसका समाधान उचित ढ़ंग से हो सके।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के 23वें दिन भी 6500 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी आकांक्षाएं व्यक्त कीं। इसके तहत वृद्धा पेंशन&comma; विधवा पेंशन&comma; बेहतर चिकित्सा व्यवस्था&comma; रौशनी&comma; पानी और रोजगार समेत कई मुद्दों पर उन्होंने बात की। उम्मीद की जा सकती है कि इनके समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट