180 लीटर बियर सहित चालक को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध शराब की खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने मारुति सुजुकी वहन सहित 15 कार्टून बीयर की खेप को जब्त किया है। साथ ही मौके से एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत शिवराज पथ निवासी कार्तिकेय के रूप में हुई है। बता दें कि सोनो चौक पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मारुति सुजुकी वाहन की तालाशी ली गई। जिसमें किंगफिशर ब्रांड का 15 कार्टून केन में बीयर बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि शराब झारखंड से जमुई के रास्ते ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछ ताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार&comma; सब इंस्पेक्टर राजा बाबू&comma; एसआई मु&period; दिलदार अंसारी&comma; सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव&comma;सिमरन भारती&comma; उत्पाद सिपाही अजय कुमार&comma; जितेंद्र कुमार&comma; सुनील कुमार&comma; विकास&comma; मु&period; मंजर हुसैन&comma; रामकैलाश महतो&comma; पूजा कुमारी और रूबी खातून मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान