प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार आगमन पर पटना को भी दी बड़ी सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब सांसद एवम् पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद आज पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर आयोजित पाटलिपुत्र &&num;8211&semi; गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी&comma; बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नवीन जी&comma; पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव जी तथा रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिवान से पाटलिपुत्रा &&num;8211&semi; गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जनता को समर्पित कर हरि झंडी दिखाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पाटलिपुत्रा जंक्शन पर उपस्थित कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है&comma; जो यात्रियों को तेज&comma; सुगम और अत्यधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह वंदे भारत ट्रेन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय विकास&comma; पर्यटन और यात्री सुविधाओं को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। ट्रेन से शिक्षा&comma; चिकित्सा और व्यापारिक अवसरों तक पहुंच और भी आसान व सुविधाजनक होगी। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के सीवान में 6000 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर राज्य के विकास को नई गति प्रदान की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्रकारों से बात करते हुए श्री प्रसाद ने बताया कि इन परियोजनाओं में रेलवे&comma; &&num;8216&semi;हर घर जल&&num;8217&semi; शहरी विकास और स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वकांक्षी योजनाएं शामिल है&comma; जो बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति प्रदान करेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं&comma; स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शहरी ढांचे का लाभ मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बिहार आगमन पर पटना को भी बड़ी सौगात मिली है । बिहार की राजधानी पटना अब और साफ और स्वच्छ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने दीघा&comma; कंकड़बाग&comma; फतुहा&comma; बख्तियारपुर और मोकामा में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स &lpar;STP&rpar; का भी उद्घाटन किया। दीघा और कंकड़बाग में आयोजित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स &lpar;STP&rpar; के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने पर श्री प्रसाद ने कहा कि आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन गंगा नदी की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के लिए एक सार्थक प्रयास है। यह STP प्लांट गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पटना में स्वच्छता और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को विभिन्न सौगातों के लिए हृदय से आभार और अभिनंदन व्यक्त करते हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से हो रहा है&comma; और हमें विश्वास है कि ये परियोजनाएं राज्य की समृद्धि और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री