नरपतगंज नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रामानंद यादव टोला चहारदीवारी विहीन, बच्चों को हो रही परेशानी…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-तीन में रामानंद यादव टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में चाहरदिवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। नरपतगंज को नगर पंचायत हुए लगभग 3 वर्ष बीत चुके हैं विकास की चर्चाओं केवल कागजों पर देखने के लिए मिल रहा है। नगर पंचायत के सुदूर वार्ड में अब तक विकास की रफ्तार कोसों दूर है। ये हम नहीं बल्कि वार्ड तीन में स्थित प्राथमिक विद्यालय बयां कर रही है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव एवं सहायक शिक्षक जयकुमार मंडल&comma; किरण कुमारी&comma; हिमानी एवं सुखदेव हांसदा कार्यरत हैं। जबकि नामांकित छात्र 80 है। इनके बावजूद भी विद्यालय परिसर में चारदीवारी का नहीं होना कहीं ना कहीं विकास के नाम पर अधिकारियों के द्वारा ठगी किया जा रहा है। जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लाखों करोड़ों खर्च करते हैं वहीं विभागीय अधिकारी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग विकास से कोसों दूर है। इस बाबत प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि आज लगभग 10 वर्षों से बच्चों के हितों को देखते हुए विद्यालय परिसर में चारदीवारी निर्माण के लिए आवेदन पर आवेदन विभागीय अधिकारी को दिया गया परंतु अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। जिससे काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्ड तीन के पार्षद प्रतिनिधि नागेश्वर पासवान ने बताया कि मेरे द्वारा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चार दिवारी को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को बताया गया परंतु पदाधिकारी ने यह कहकर मामले को टाल दिया की शिक्षा विभाग के पास बहुत रुपया है।वही बनाएंगे हम अन्य विकास के कार्यों में रुपया खर्च करेंगे&comma; जिस कारण वार्ड के कई विद्यालय का चारदिवारी निर्माण कार्य रुका हुआ है। नरपतगंज नगर पंचायत कार्यपाल पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के योजना में विद्यालय के चाहरदीवारी निर्माण के लिए कोइ योजना नहीं है।शिक्षा विभाग से ही चारदीवारी का निर्माण किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण