‘मेरा युवा भारत खेलो इंडिया संवाद’ को लेकर पटना में प्रेस वार्ता, 27 अगस्त को देशभर में होगा आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> &OpenCurlyQuote;मेरा युवा भारत खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम को लेकर पटना स्थित पीआईबी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मेरा युवा भारत&comma; पटना &lpar;बिहार&rpar; के राज्य निदेशक कपिल देव राम ने संबोधित किया। इस दौरान एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार एवं सीबीसी पटना की वरिष्ठ लेखा अधिकारी सीमा कुमारी भी मौजूद रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य निदेशक ने बताया कि आगामी 27 अगस्त 2026 को &OpenCurlyQuote;मेरा युवा भारत खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है और इसी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत इस वर्ष 27 अगस्त से की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि &OpenCurlyQuote;खेलो इंडिया संवाद’ का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर खेल&comma; युवा सहभागिता और देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करना है। कार्यक्रम के तहत देश के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में &OpenCurlyQuote;युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में युवा खिलाड़ियों&comma; सांसदों&comma; मंत्रियों&comma; विधायकों&comma; पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर सकेंगे। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 1&comma;600 से अधिक स्थानों पर 8 लाख से ज्यादा युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संवाद के दौरान खेलों के बुनियादी ढांचे&comma; स्पोर्ट्स इकोसिस्टम&comma; 2036 ओलंपिक्स के लिए प्रतिभा विकास&comma; युवा नेतृत्व और विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। युवाओं से QR कोड के माध्यम से सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बिहार में कार्यक्रम के लिए कैटेगरी-A के 16 और कैटेगरी-B के 22 स्थल चयनित किए गए हैं। कैटेगरी-A के स्थलों पर टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से युवा प्रधानमंत्री के साथ संवाद कर सकेंगे&comma; जबकि कैटेगरी-B के स्थलों पर प्रधानमंत्री का संबोधन एवं संवाद देखा और सुना जा सकेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल&comma; नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण