अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 पर स्मृति चिन्ह प्रदान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला समादेष्टा &lpar;बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन पदाधिकारी&rpar;&comma; जहानाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान को अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान अग्निशमन सेवा एवं पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय&comma; आपसी सहयोग और सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान &OpenCurlyDoubleQuote;सुरक्षित विद्यालय&comma; सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” थीम को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सहभागिता से ही अग्नि सुरक्षा के प्रति एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। अंत में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें&comma; ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु