शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण &&num;8216&semi;मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना&&num;8217&semi; की तैयारी शेखपुरा जिले में जोरों पर है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले के 06 ग्रामीण एवं 04 शहरी चार्ज में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले में कुल 284 ग्रामीण और 86 शहरी चार्ज में मकान सूचीकरण किया गया है। प्रत्येक 700 की आबादी पर एक मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाया गया है। प्रगणकों द्वारा 02 मई से 31 मई 2026 तक मकानों की गणना की जाएगी। आंकड़ों की गुणवत्ता के लिए प्रत्येक 06 प्रगणक ब्लॉक पर एक सुपरवाइजर द्वारा 33 प्रकार के प्रश्नों की जानकारी एकत्र की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता &&num;8216&semi;स्व-गणना&&num;8217&semi; का प्रावधान है। आम नागरिक खुद से अपने मकान की स्थिति&comma; उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्ति की जानकारी वेब पोर्टल <em>SE&period;Census&period;gov&period;in<&sol;em> पर दर्ज कर सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी&comma; शेखपुरा ने बताया कि स्व-गणना का पोर्टल <em>17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026<&sol;em> तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पोर्टल का उपयोग कर जनगणना से संबंधित सही जानकारी दर्ज करें&comma; ताकि शेखपुरा में यह कार्य सफलतापूर्वक समय पर पूरा हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा