छठ पर्व की तैयारी शुरू, नियंत्रण कक्ष से होगी सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>लोक आस्था का à¤®à¤¹à¤¾à¤ªà¤°à¥à¤µ छठ à¤ªà¤°à¥à¤µ बहुत जल्द आने वाला है&period; कोरोना संक्रमण काल के खत्म होने के बाद एक बार फिर से राजधानी पटना के घाटों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा&period; इसको लेकर पटना जिला प्रशासन के आदेश के बाद राजधानी में छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है&period; वहीं जिला एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा नंबर को जनहित में सार्वजनिक करने का निर्देश दिया&period; नियंत्रण कक्ष के माध्यम से छठ पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>घाटों पर आतिशबाजी करने पर रहेगी रोक-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घाटों पर विशेषकर युवा वर्ग द्वारा आतिशबाजी की जाती है जिसके कारण छठ व्रतियों एवं श्रद्धालु भक्तों को कठिनाई होती है तथा अप्रिय घटना होने की संभावना रहती है&comma; इसलिए घाटों पर आतिशबाजी नहीं हो&comma; इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा तंत्र की व्यवस्था करने का दिया निर्देश-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर को देखते हुए कड़ी निगरानी और सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है&period; जल स्तर की प्रतिदिन निगरानी की जाए तथा उसी के हिसाब से बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा तंत्र की व्यवस्था की जाए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए होगा छठ व्रत का आयोजन-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घाट पर कोविड मानक का पालन कराने हेतु मास्क&sol; सैनिटाइजर का अनिवार्य प्रयोग करने का निर्देश दिया&period; कोविड संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश अगले कुछ दिनों में जारी की जाएगी&period; कोविड का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं सजग रहना है&period; घाटों पर अधिक भीड़ भाड़ नहीं लगाया जाए&period; पर्व त्यौहार को देखते हुए बाहर से काफी संख्या में लोग अपने घर बिहार आ रहे हैं&period; उनका कोविड टेस्ट एवं टीकाकरण की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया&period; प्रमंडलीय आयुक्त के साथ जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह&comma; नगर आयुक्त पटना हिमांशु शर्मा&comma; उप विकास आयुक्त रिची पांडे&comma; पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डी अमरकेश&comma; अपर समाहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव&comma; अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार झा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री