गर्भवती महिलाओं को एक छत के नीचे मिल रहीं तमाम सुविधाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर <&sol;strong>सदर अस्पताल परिसर में संचालित मातृ एवं शिशु अस्पताल यानी एमसीएच गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस अस्पताल में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव से जुड़ी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा बीमार नवजात बच्चों के बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिये आधुनिक सुविधाओं से लैस एसएनसीयू भी उपलब्ध हैं। जहां विशेषज्ञ चिकित्सक व प्रशिक्षित कर्मियों की सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध है। पहले महिलाओं को प्रसव संबंधी सेवा व जन्म के बाद बीमार नवजात के उपचार के लिये अस्पताल परिसर में ही बने अलग अलग भवनों का चक्कर लगाना पड़ता था। जागरूकता व जानकारी के अभाव में इसमें वक्त की बर्बादी होती थी। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>महिला व नवजात को मिल रही गुणवत्तापूर्ण सेवा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि एमसीएच के उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रबंधन का यह प्रयास है कि प्रसव से पहले व बाद में माताओं व उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यहां 24 घंटे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि एमसीएच में प्रसव पीड़ित महिलाओं के रजिस्ट्रेशन&comma; ट्राइज&comma; लेबर रूम&comma; मेटरनिटी वार्ड&comma; ऑपरेशन थियेटर&comma; एसएनसीयू&comma; प्रसव के उपरांत जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ&comma; नवजात शिशु का जन्म प्रमाणपत्र&comma; घर लौटने के लिये नि&colon;शुल्क एंबुलेंस की सहज व सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराये जाने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एक ही छत के नीचे मिल रही तमाम सेवाओं का लाभ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार राय ने कहा कि एमसीएच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक तमाम सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहा है। एमसीएच में विशेषज्ञ चिकित्सक व प्रशिक्षित कर्मियों की टीम प्रतिनियुक्त हैं। विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिये 12 बेड क्षमता वाला एसएनसीयू अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस है। जहां जटिल रोग से ग्रसित नवजात का समुचित उपचार संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि एमसीएच में बेवजह लोगों के प्रवेश पर रोक है। इसके लिये प्रसव पीड़िताओं के एक अटेंडेंट को अस्पताल प्रबंधन द्वारा पास जारी किया जाता है। अस्पताल में उन्हीं को प्रवेश दिया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर सेवाएं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एमसीएच में सुरक्षित प्रसव के लिये पहुंची निहारिका तब्बसुम&comma; सानिया सहित अन्य ने बताया कि उन्हें यहां इलाज के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। अस्पताल में स्वच्छता व बेहतर देखभाल का प्रबंध है। अपने जिला में इस तरह की सुविधा का उपलब्ध होना लोगों के लिये राहत की बात है। अब उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>चिकित्सकीय सेवाओं को सहज व सुविधाजनक बनाना हमारा उद्देश्य<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि हमारी मंशा सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव से जुड़ी उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। एमसीएच के संचालन से महिलाओं के लिये विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाएं व सेवाओं का लाभ सुविधाजनक हुआ है। उन्होंने कहा कि एमसीएच जिले में मातृ-शिशु मृत्यु संबंधी मामलों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि एमसीएच में सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया गया है। अस्पताल में नि&colon;शुल्क जांच&comma; जरूरी दवाओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुविधाजनक रूप से लोगों तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया जारी है। भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ भी गर्भवती महिला व नवजात को एमसीएच के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ