चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति थम

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> आदर्श नगर पंचायत मनियर का दक्षिणी हिस्सा जिसको नगर पंचायत का सिरमौर्य कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहां विद्युत सप्लाई दो दिनों से न होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है । यहां के लोग भीषण गर्मी से बेहाल है।मनियर बस स्टैंड पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगते ही 24 घंटा के अंदर ही धू धू कर जल गया। इन क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बुधवार की रात से ही बंद है। बताते चलें कि इस ट्रांसफार्मर से नगर पंचायत का दक्षिणी हिस्सा&comma; हरिजन बस्ती &comma;समत गड़ही तक मनियर बस स्टैंड &comma; मनियर थाना &comma; गंगापुर का आधा हिस्सा विद्युत सप्लाई होती है। यह ट्रांसफार्मर बिगत 15 दिनों से जला हुआ है ‌उसके जगह पर नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई दी जाती थी लेकिन विगत वृहस्पतिवार को मोबाइल ट्रांसफार्मर का कनेक्शन छुड़ाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। उक्त ट्रांसफार्मर को बृहस्पतिवार शुक्रवार की पूरी रात हिट किया गया जिसके कारण इन क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रही ।शुक्रवार के दिन करीब 10&colon;00 बजे दिन के आसपास मात्र 15 मिनट ही बिजली सप्लाई दी गई थी। ट्रांसफार्मर लोड बर्दाश्त नहीं कर पाया और धू धू कर जल गया ।इस संदर्भ में जे ई मनियर कैलाश राव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लाने के लिए भेजा गया है ।दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा उसके बाद विद्युत सप्लाई बहाल की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा