मुर्गी पालन प्रशिक्षण सह मुर्गी वितरण कार्यक्रम एवं निः शुल्क पशु चिकित्सा शिविर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत टिकुलिया बस्ती&comma;जोगबनी में सीमावर्ती ग्रामीणों को एक दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण प्रदान करवाकर मुर्गी पालन हेतु निःशुल्क मुर्गी वितरण कार्यक्रम एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने समस्त ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा&comma; सुरक्षा व बंधुत्व की भावना से सदैव आपकी सेवा व सुरक्षा में तत्पर हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री विक्रम ने कहा कि इस कार्यक्रम को करवाने का मूल उद्देश्य है कि हमारे कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती महिला व पुरुष मुर्गी पालन जैसे व्यवसायिक प्रशिक्षण को ग्रहण कर मुर्गी पालन को अपने व्यवसाय के रूप में अपनी आजीविका का साधन बनाएं। क्योंकि जब हमारे सीमावर्ती ग्रामीण आत्मनिर्भर होंगे तभी हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। उपस्थित ग्रामीणों से उन्होंने अपील किया कि आप सभी सीमाओं पर होने वाली अवैध गतिविधियों से दूर रहें एवं होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना हमें देंकर अपराध मुक्त सीमा बनाने में अपना योगदान दें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने उपस्थित समस्त युवाओं से अपील किया कि केंद्रीय पुलिस बल में आप सभी ज्वाइन कर देश सेवा का अवसर प्राप्त करें। उनके द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज सहित भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र के 17 गांव के कूल 60 महिला व पुरुष ग्रामीणों को डॉक्टर रामशरण राम&comma; पशु चिकित्सक फारबिसगंज द्वारा मुर्गी पालन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तत्पश्चात 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम द्वारा उपस्थित सीमावर्ती ग्रामीणों को निःशुल्क मुर्गी को प्रदान किया गया। निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशु चिकित्सक डॉक्टर रामशरण राम&comma; द्वारा सीमावर्ती गाँव के पशुओं की जांच कर उनके परामर्श के अनुसार 56वीं के पशुचिकित्सा शाखा के कार्मिकों द्वारा मुफ्त दबाईयो का वितरण किया गया। एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय जनप्रतिनिधि मोहम्मद मुस्ताक आलम&comma; वार्ड पार्षद&comma; जोगबनी&comma; अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। मौके पर 56वीं वाहिनी के उप- कमांडेंट पूर्णेन्दु प्रभाकर&comma; सी कंपनी जोगबनी के कंपनी कमांडर अर्जुन अडनुर डी&period; निरीक्षक निशा देवी स्थानीय ग्रामीण व 56वीं वाहिनी के महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित