गरीब किसान की बेटी और बहू बनी अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी की लहर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित लोदीपुर चकपहाड़ गांव की बहू और सारण जिले के दादनपुर गांव की बेटी विजया लक्ष्मी ने 211 डिग्री कॉलेजों के लिए आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर अंग्रेजी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का गौरव प्राप्त किया है&period; उनकी इस उपलब्धि से मायके और ससुराल दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विजया लक्ष्मी वैशाली निवासी स्वर्गीय रामसुंदर सिंह की पुत्रवधू हैं&comma; जबकि उनके दादा सेवानिवृत्त शिक्षक रामजी सिंह हैं&period; उनके पिता अवधेश कुमार किसान हैं और माता किरण देवी गृहिणी हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विजया लक्ष्मी की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई&period; इसके बाद उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय&comma; मुजफ्फरपुर से अंग्रेजी विषय में स्नातक और वर्ष 2023 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की&period; वर्ष 2024 में उनका विवाह राहुल कुमार सिंह से हुआ&comma; जो श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के उप श्रमायुक्त कार्यालय&comma; दरभंगा में कार्यरत हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विवाह के बाद ससुराल के सहयोग और प्रोत्साहन से उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी तथा तीन बार यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की&period; वर्तमान में वह हाजीपुर में पति और सास जयमाला देवी के साथ रहकर आगे की पढ़ाई कर रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विजया लक्ष्मी के बड़े भाई विजेता विक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं&period; वहीं उनके जेठ रौशन कुमार सिंह मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक में प्रबंधक हैं। अपनी सफलता का श्रेय विजया लक्ष्मी ने दादा-दादी&comma; माता-पिता&comma; पति&comma; सास&comma; भाई&comma; मित्रों तथा मायके और ससुराल के सभी परिजनों को दिया&comma; जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया&period; उनकी सफलता से दोनों गांवों में हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू की नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर सेवा, दियारा की 66 हजार आबादी को बड़ी राहत

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम