छात्रों में जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस का विशेष कार्यक्रम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में लहसुना थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत छात्रों में सुरक्षा&comma; सतर्कता और पुलिस पर विश्वास की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आपातकालीन स्थिति में Dial–112 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और पुलिस की 24×7 उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया की बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने&comma; संदिग्ध लिंक्स&comma; कॉल और संदेशों से दूरी बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। यदि किसी छात्र के साथ Cyber Fraud की घटना होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की अपील भी पुलिस अधिकारियों ने की। पुलिस की इस पहल का छात्रों और विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया तथा ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह