ठुमका लगवाना पड़ा पुलिसवालों को महंगा..!

<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च की रात पुलिस लाइन हाजीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं से ठुमका लगवाना पुलिस वालों को महंगा पड़ गया&period; अनुशासनहीनता के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है&period; साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय शिवहर व सीतामढ़ी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है&period;<br &sol;>&NewLine;यह कार्रवाई तिरहुत प्रक्षेत्र के महानिरीक्षक गणेश कुमार ने की है&period; मालूम हो कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन हाजीपुर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था&period; लेकिन उस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं से ठुमके लगवाये गये&period; कई पुलिस वाले भी उनके साथ मंच पर ठुमके लगा रहे थे&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया&period; वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली गयी थी&period; पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष ने इसकी जांच की जिम्मेवारी सदर एसडीपीओ राघव दयाल को सौंपी&period; देर रात पुलिस लाइन पहुंचे सदर एसडीपीओ ने कार्यक्रम को बंद कराया तथा डीजे साउंड को जब्त कर लिया लिया था&period;<&sol;p>&NewLine;<p>12 पुलिसकर्मियों पर दर्ज की गयी थी प्राथमिकी<br &sol;>&NewLine;इस मामले में पुलिस लाइन के परिचारी प्रवर सत्येंद्र कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर सिपाही प्रभात कुमार&comma; गौरव कुमार&comma; सुमन कुमार&comma; अरविंद कुमार&comma; विपीन कुमार सिंह&comma; राजेश कुमार सिंह&comma; मनोरंजन कुमार&comma; सन्नी कुमार&comma; सुनीता कुमारी&comma; अजय कुमार&comma; रंजीत कुमार व दीपा कुमारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हुई थी&period; 12 मार्च को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट व बिहार लाउड स्पीकर एक्ट के तहत 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी&period; साथ ही इन सभी से शो कॉज किया गया था&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>महाशिवरात्रि के मौके पर पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम को पुलिस महकमे ने गंभीर अनुशासनहीनता का मामला माना है&period; एसपी की रिपोर्ट के आधार पर 11 पुलिसकर्मियों को आइजी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 14 मार्च को निलंबित कर दिया&period; निलंबन के दौरान सामान्य जीवन यापन भत्ता पर छह पुलिसकर्मियों का मुख्यालय शिवहर तथा पांच पुलिसकर्मियों का मुख्यालय सीतामढ़ी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>इन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित सिपाही सन्नी कुमार&comma; विपीन कुमार सिंह&comma; गौरव कुमार&comma; रंजीत कुमार&comma; अजय कुमार व दीपा कुमारी का मुख्यालय शिवहर पुलिस लाइन बनाया गया है&period; वहीं सिपाही राजेश कुमार सिंह&comma; अरविंद कुमार&comma; सुमन कुमार&comma; प्रभात कुमार और सुनीता कुमारी का मुख्यालय सीतामढ़ी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया