ताजिया जुलूस को लेकर दो पक्षों में बवाल, मारपीट और पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बाढ़ थाना क्षेत्र के चोंदी गांव में ताजिया जुलूस निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी की घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>26 जून को बाढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोंदी में हुई मारपीट की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पुलिस के अनुसार&comma; पिछले वर्ष मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए विवाद को देखते हुए इस वर्ष ग्राम चोंदी के दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव से जुलूस नहीं निकालने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही थी। इस पर दूसरे पक्ष ने आवश्यक अनुमति एवं लाइसेंस लेने की बात कही&comma; जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सरकारी फाइलों में कैद भोगीपुर विद्यालय का पुनर्निर्माण, 100 वर्षीय समाजसेवी बोले- सरकार कहे तो खुद बना दूंगा स्कूल