50 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हरनौत&lpar;राकेश कुमार&rpar;&colon;<&sol;strong> थाना इलाके से 50 लाख की फिरौती के लिए अपह्रत युवक को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद करते हुए महिला समेत 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है । अपहरण की साजिश कोई और नहीं बल्कि युवक का बहनोई ने रची थी । वह सीआरपीएफ का जवान भी है । नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के पंचशील मोहल्ला निवासी स्व अवधेश सिंह की पत्नी संजू देवी ने 4 मई को पुलिस को लिखित शिकायत की उनके पुत्र शिवम का किसी ने अपहरण कर लिया है । छोड़ने के बदले 50 लाख की मांग कर रहा है । लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत टीम बनाकर छानबीन की गई । और युवक को दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर से रूबी देवी के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया । इस मामले में युवक के बहनोई और महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है । अपहृत की माने तो उसकी मां ने कुछ जमीन बेची थी । उसी रुपए के लालच में बहनोई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी । युवक का बहनोई उसे अपने गांव बुलाया और उसके बाद उसे घर के समीप पहुंचा कर लौटने के दौरान कार खराब होने के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों में चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी अभय कुमार सिंह &comma;कल्याणबीघा थाना क्षेत्र के कोयलामा निवासी गणेश पासवान चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी सोनू कुमार&comma; हरनौत थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी कुंदन कुमार&comma;दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर निवासी रूबी देवी शामिल है । छापेमारी टीम ने सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी&comma; हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा &comma;दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद &comma;तेलमर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया