पुलिस ने सन्दिग्ध हालत में एक अधेड़ का शव सड़क किनारे से किया बरामद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&comma; राकेश।<&sol;mark><&sol;strong> नालंदा में शनिवार को पुलिस ने सन्दिग्ध हालत में एक अधेड़ का शव सड़क किनारे से बरामद किया है। सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकपोस्ट के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खासगंज निवासी योगेश्वर महतो के &lpar;45&rpar; वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रुप में की गई है। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई ने बताया कि राजेश कुमार सुबह सब्जी बेचकर आने के उपरांत काम करने के लिए खेत चला गया था। उन लोगों को पुलिस के द्वारा मालूम हुआ कि राजेश का शव सड़क किनारे से मिला है। इसके बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे&comma; जहां राजेश की डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस के पास पड़ी हुई थी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल परिजन मौत के कारणों के बारे में अंजान है। मृतक खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे दो बच्ची एवं एक बच्चे से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया की शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। राहगीरों के द्वारा पुलिस को पता चला कि एक अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से उसकी पहचान की&comma; अधेड़ का हाथ जला हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है की करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश