आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;गया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को मगध क्षेत्र के सभी पांच जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे आयोजित इस पहल में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। नवादा जिले के हिसुआ थाना में आयोजित गोष्ठी में मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गया समेत मगध क्षेत्र के अन्य चार जिलों के थानों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्थानीय समस्याओं&comma; कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मगध क्षेत्र की पुलिस ने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उसकी प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना बिना किसी डर या संकोच के संबंधित थाना को दें&comma; ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने अपराध और भयमुक्त समाज के निर्माण में आमजन के सहयोग को सबसे महत्वपूर्ण बताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा