फुलकाहा थाना परिसर में पुलिस ने किया वृक्षारोपण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुलकाहा थाना परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना पुलिस द्वारा &OpenCurlyDoubleQuote;पर्यावरण बचाओ अभियान” के तहत छायादार एवं फलदार कुल 17 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वृक्षारोपण अभियान के दौरान आम&comma; बेल&comma; लीची सहित कई उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पेड़-पौधों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधे केवल वातावरण को शुद्ध नहीं करते&comma; बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। थाना परिसर को हरा-भरा बनाने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसआई शम्भू शर्मा&comma; एएसआई प्रदीप भारती सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च