बाल श्रम रोकने की पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गुरुवार को भरगामा थाने में पुलिस पदाधिकारियों ने बाल श्रम को रोकने&comma;बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक शपथ ली। भरगामा थाने में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलायी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन न करना और न हीं उसे बढ़ावा देना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसके अलावा अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह सुनिश्चित करना कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाये&comma;समाज में बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर जागरूकता फैलाएं और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी&comma;संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना है। गुरुवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित एसआइ रविन्द्र कुमार सिंह&comma;चंद्रप्रकाश प्रसाद&comma;रौशन कुमार&comma;एएसआइ परवेज अहमद&comma;वकील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

महावीर कैंसर संस्थान में हेड एंड नेक कैंसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित