लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण करने और लंबित कांडों के प्रभावी निष्पादन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar;&comma; पटना श्री संकेत कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान लंबित मामलों के निष्पादन&comma; अनुसंधान में तेजी और निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने वाले अधिकारियों के कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन से आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण&comma; तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए बेहतर पुलिसिंग एवं प्रभावी अनुसंधान पर भी जोर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया