पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रैक्टर से शराब को बिहार ले जा रहे थे तस्कर!

&NewLine;<p><strong>चतरा&colon;<&sol;strong> पुलिस को शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाँथ लगी है। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के तपेज मोड़ के समीप से पुलिस ने एक ट्रैक्टर पर लोड 46 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि इटखोरी की ओर से लाल एवं पीला रंग का ट्रैक्टर जिसका डल्ला ग्रे रंग का है उससे शराब का बड़ा खेप बिहार भेजा जा रहा है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुवे मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर तपेज मोड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम में थाना प्रभारी लव कुमार&comma; पुअनि वीणा कुमारी&comma; सआणि बिनोद कुमार&comma; शशिकांत ठाकुर शामिल थे। इसी दौरान वह ट्रेक्टर वहां पहुंचा। जांच के क्रम में ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक डल्ला के नीचे छुपाकर रखा गया 46 पेटी शराब जब्त किया गया। साथ ही साथ ट्रैक्टर के ड्राइवर सुभाष कुमार बिहार पटना के मुबारकपुर का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद शराब में मैकडोवल के 23 कार्टून तथा ओसी ब्लू के 23 कार्टून हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर को पूछताछ के बाद मण्डल कारा भेजा जा रहा है। हालांकि यह शराब कहां से लेकर आ रहे थे यह अब तक खुलासा नहीं हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”