पुलिस और CISF के जवानों पर हमला, कुछ जवान हुए घायल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया के कपासरा कोलियरी में चोरों ने सीआईएसएफ और पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया&period; गाड़ियों के शीशे चोरों ने तोड़ दिए&period; पुलिस और सीआईएसएफ के जवान कोयला चोरी रोकने का प्रयास कर रहे थे&period; जिसके बाद पुलिस की कोयला चोरों से झड़प हो गई&period; कोयला चोरों की ओर से पत्थरबाजी की गई है&period; इस घटना में सीआईएसएफ के कुछ जवान भी घायल बताए जा रहे हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कोयला चोरी रोकने की व्यवस्था नहीं-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि आसपास के लोग माइंस में कोयला चोरी करने के लिए आए थे&period; ईसीएल के सुरक्षा गार्ड के रोकने पर वे उग्र हो गए और पत्थरबाजी की&period; ईसीएल के सुरक्षा गार्ड ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी&period; पुलिस के पहुंचने के बाद भी कोयला चोर लगातार पत्थरबाजी करते रहे&period; उन्होंने बताया कि कोयला चोरी रोकने के लिए प्रबंधन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है&period; कोयला चोर जब परियोजना में घुस जाते हैं तो फिर सुरक्षा गार्ड मामले की सूचना पुलिस को देते हैं&period; एसडीपीओ ने कहा कि कोयला चोरी रोकने के लिए प्रबंधन को व्यवस्था करनी चाहिए&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”