नेशनल हेराल्ड मामले में देश से माफी मांगे पीएम नरेंद्र मोदी : राजेश राम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को राजनीतिक द्वेष के तहत फँसाने हेतु केंद्र सरकार के इशारे पर नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को राउज एवेन्यू कोर्ट से संज्ञान लेने से इंकार करने को जीत बताते हुए भाजपा के नीतियों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में विरोध मार्च आयकर गोलंबर से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय तक आयोजित हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया। अदालत ने दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय &lpar;ईडी&rpar; की तरफ से दोनों के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। जबकि ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाहक परेशान करने के लिए आरोपी बनाया। नेशनल हेराल्ड&&num;8217&semi; केस सिर्फ गांधी परिवार को परेशान करने के लिए है। इस सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से इस केस को आगे बढ़ाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हाल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ED को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। साथ ही बताया था कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट &lpar;PMLA&rpar; के मामलों में दोषसिद्धि की दर 10&percnt; से भी कम है। इसलिए यह केस केवल गांधी परिवार को बदनाम करने और देश में कांग्रेस की छवि को भाजपा के इशारे पर बिगाड़ने के लिए बार बार उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में संज्ञान नहीं लेने पर हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और ईडी की भूमिका को संदिग्ध मानते हैं। इसीलिए हम आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से हम मांग करते हैं कि वें राजनीतिक विद्वेष में ऐसे मामले दर्ज कराने से बाज आएं और देश से माफी मांगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर कांग्रेस नेताओं ने उनके विरोध में गगनभेदी नारे भी लगाएं। आयकर गोलंबर से आगे पुलिस के द्वारा बलपूर्वक प्रदर्शन को रोक लिया गया। प्रदर्शन में पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा&comma; पूर्व विधायक इजहारूल हुसैन&comma; राजेश राठौड़&comma; प्रतिमा कुमारी दास&comma; अमित कुमार टुन्ना&comma; डॉ संजय यादव&comma; डॉ स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय&comma; सौरभ सिन्हा &comma; शशि रंजन&comma; कुमार आशीष&comma; शिशिर कौडिल्य&comma; पंकज यादव&comma; चन्द्र प्रकाश सिंह&comma; शशिकांत तिवारी&comma; कमल कमलेश&comma; कमलदेव नारायण शुक्ला&comma; सत्येन्द्र कुमार सिंह&comma; गुंजन पटेल&comma;केसर कुमार सिंह&comma; संजय पाण्डेय&comma; संतोष कुमार श्रीवास्तव&comma; सुधीर शर्मा&comma; मृणाल अनामय&comma; मुकुल यादव&comma; राजेन्द्र चौधरी&comma; रंजीत कुमार&comma; रीता सिंह&comma; कुमारी माला&comma; गुरूजीत सिंह&comma; विमलेश तिवारी&comma; नीरज कुमार&comma; अरूण पाठक&comma; विशाल यादव&comma; सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!