बिहार को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले चरण में बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों को शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के लोगों के लिए पीएम मोदी के हृदय में अपार स्नेह हैं। बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए केंद्र की किसी भी योजना में इसका विशेष ध्यान रखा जाता है कि बिहार को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। अमृत भारत स्टेशन योजना में भी पीएम मोदी ने 49 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान होता है&comma; यहीं वजह है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के पहले फेज में बिहार के बाढ़&comma; गया&comma; हाजीपुर&comma; मुजफ्फरपुर&comma; समस्तीपुर&comma; दलसिंहसराय&comma; खगड़िया&comma; मानसी&comma; बनमनखी&comma; बारसोई&comma; सहरसा सासाराम सहित 49 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इससे बिहार के लोगों में अपार हर्ष है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नये युग की शुरूआत हुई है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले चरण में पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 1309 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित