जल जीवन हरियाली को ले पौधारोपण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon; <&sol;strong>मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षको के द्वारा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम मनाया गया। जल-जीवन हरियाली के अवसर पर स्नातकोत्तर रासायन शास्त्र के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से अपने विभाग के बगीचे में पौधा रोपण कर जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो &lpar;डॉ०&rpar; बिना रानी ने की और उन्होंने कहा कि हर महीने के एक मंगलवार को एक पौधा जरूर लगाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2021&sol;12&sol;IMG-20211207-WA0047&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-25651" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही पटना विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह स्नातकोत्तर ऑर्गेनिक रसायन के प्रो&lpar;डॉ०&rpar;रजनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल के बिना हम अपने जीवन की कल्पना तक नही कर सकते। जल हमारे शरीर में 70 फीसदी तक मौजूद हैं।प्रदूषण की समस्या के कारण सूखे जैसी परेशानियां उत्पन्न होती है। जब सूखा पड़ता है तो कई जगहों पर लोगो की हालत दयनीय हो जाती है। वह पानी की एक बूंद के लिए तरस जाते है।वही पटना विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक सह स्नातकोत्तर विभाग के इनऑर्गेनिक रसायन के प्रो&lpar;डॉ०&rpar;अभय कुमार ने कहा कि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण हरियाली को मनुष्य बहुत नुकसान पहुंचा चूका है।वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है। मनुष्य बड़ी इमारतों के निर्माण के लिए पेड़ो को काट रहे है जो सरसर गलत है। जल के बिना हरियाली असंभव है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष सह ऑर्गेनिक रसायन के शिक्षक प्रो&lpar;डॉ०&rpar; देवेन्द्र नाथ ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वनो और पेड़ों के नियमित कटाई को रोकना अत्यंत अनिवार्य है। पेड़&comma; जल और हरियाली सभी एक दूसरे से जुड़े हुए है। इन तीनो तत्वों के बिना पृथ्वी नष्ट हो जायेगी। मनुष्य उन्नति के राह पर इस कदर अँधा हो गया है कि उसने प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ दिया है। सिर्फ कहने भर से कुछ नहीं होगा हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर जल और पेड़ो को संरक्षित रखना होगा। स्नातकोत्तर फिजिकल रसायन विज्ञान के शिक्षक डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि जल अनमोल होता है&comma; इसलिए इसे सोच समझ कर खर्च करना चाहिए। हमेशा हमे आस पास के पेड़ पौधों को पानी देना चाहिए। उनकी देखभाल करनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही विद्यार्थियों की तरफ से स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान के छात्र चंदन कुमार चंचल ने कहा कि जल जीवन हरियाली 2021 के अंतर्गत राज्य के सभी किसान नागरिको तक लाभ पहुँचाया जायेगा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू किये गए जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रदेश के किसानों को 75&comma;500 रुपये तक की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है ताकि किसान भूमिगत जल से खेत की सिंचाई कर सकें। चंचल ने आगे बताते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य में कई पौधों का रोपण किया जायेगा और पानी के परम्परागत स्रोतों तलाब&comma;पोखरों कुओ का निर्माण किया जायेगा तथा पुरे तालाब &comma;कुओ की मरम्मत राज्य सरकार द्वारा कराई जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में उपस्थित पटना साइंस कॉलेज के रसायन शास्त्र के शिक्षक डॉ रणधीर कुमार यादव एवं पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी अनुराग कुमार&comma; छात्र वर्ग में नीतिन शेखर&comma;चंदन किशन&comma; अटल राज&comma; बृजनंदन&comma; अतहर हुसैन&comma;वैभव वही छात्रा ऋचा श्री&comma; रिचा रॉय&comma; आफरीन&comma; मनोरमा&comma; रचना&comma; मधुलिका&comma; श्रद्धा&comma; प्रतीक्षा&comma; निशा&comma; तस्लीमा फरहीन&comma; आफरीन बनो&comma; साहिना&comma; श्वेता&comma; शिक्षकेत्तर कर्मचारी शंकर कुमार&comma; रंजन&comma; मिना देवी एवम उपस्थित रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश