पिउन पति ने 2 लाख की खातिर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पिछले साल हुई थी शादी

&NewLine;<p><em><strong>राकेश नलन्दा की रिपोर्ट<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&colon;<&sol;strong> दीपनगर थाना इलाके के पंचाने नदी में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी । मृतका की पहचान इसी थाना इलाके के मुन्ना कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है । मृतका के परिजन महलपर निवासी शत्रुधन कुमार ने बताया कि 2 लाख की खातिर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या के बाद शव को पंचाने नदी में फेंक दिया था । ताकि हत्या नहीं आत्महत्या लगे । पिछले साल 9 मार्च को उसकी शादी महेंद्र चौधरी के पुत्र मुन्ना कुमार से हुआ था । शादी के समय भी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया गया था । पति नालंदा कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है । बाबजूद वह 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था । जब मायके वाले रुपए देने में असमर्थ हुए तो बुधवार की रात्रि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंचाने नदी में फेंक दिया । और ससुराली परिवार नाटक करते हुए घर से भाग जाने की बात बतायी । शनिवार को दीपनगर के पंचाने नदी से उसका छहलाता हुआ शव मिला । शव मिलने के बाद ससुराली परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया है । थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था । जहां चिकित्सकों की टीम ने बॉडी फूल जाने के कारण पीएमसीएच भेजा गया है । अब वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है । मायके वाले दहेज हत्या का आवेदन दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह