एम्स में कोरोना से व्यक्ति की मौत

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना एम्स में सोमवार को 3 व्यक्ति कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 13 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कटिहार के 40 वर्षीय राकेश कुमार&comma; अररिया के 54 वर्षीय अजय कुमार सिंह जबकि बुद्धा कालोनी कि 53 वर्षीय आशा कुमारी कि मौत हो गयी है । वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे झारखंड&comma; पटना&comma; सिवान&comma; बांका&comma; खगड़िया&comma; के मरीज शामिल हैं&period; इसके अलावा एम्स में 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वहीं कुल 106 मरीज एडमिट हुए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा