गांवों में लोगों के पट्टे नहीं बन रहे कोई सार्वजनिक भवन नहीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">श्रीगंगानगर&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल ने शुक्रवार को समीपवर्ती गांव 1 जी छोटी &lpar;ढाकांवाली ढाणी&rpar; पहुंचकर ग्रामीणों से रामा-श्यामा की और बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वे पहले गांव के गुवाड़ में लोगों से मिले और उसके बाद कई स्थानों पर ग्रामीणों के घर पर जाकर उनसे मुलाकात की। संजय महिपाल के गांव में पहुंचने के तुरंत बाद गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रमुख नागरिकों उनसे मिलने के लिए पहुंच गये। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष इस अवसर पर पहुंचे। लोगों ने महिपाल को अपनी समस्याओं का दुखड़ा सुनाया और कहा कि कांग्रेस के राज में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेता कार के हुड पर रखी फूलमालाएं दिखाने के लिए आते हैं और कहते हैं कि हमने इतना विकास करवा दिया&comma; जितना आज तक इस इलाके में कभी हुआ ही नहीं था। हमने मेडिकल कॉलेज बनवा दिया&comma; ये करवा दिया&comma; वो करवा दिया&comma; लेकिन हालत यह है कि हमारे गांव के सभी लोगों के पट्टे आज तक नहीं बने हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके लिए दरखास्त दिए एक साल होने को आ गया। गांव में सड़क नहीं बनी है। बारिश के दौरान पानी की निकासी की समस्या रहती है और आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। गांव में गरीबों के यहां शादी-विवाह का कोई कार्यक्रम हो या गांव का सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम हो तो कोई सार्वजनिक भवन नहीं है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संजय महिपाल ने इन लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि वे इन समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में जिन लोगों को जिताकर भेजा था&comma; उनसे भी सवाल करें और पूछें कि उन्होंने क्या किया है&quest; महिपाल ने कहा कि गंगानगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए आधे से ज्यादा पैसा मोदी सरकार ने दिया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं&comma; जबकि यह तो मोदी सरकार की उपलब्धि है। सारा इलाका यह जानता है कि मेडिकल कॉलेज केन्द्र सरकार की मदद से बना है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा का पत्रक बांटते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे 12 जनवरी को गंगानगर में हो रही भाजपा की जनाक्रोश महासभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और कांग्रेस की सरकार को धक्का देने का काम करें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ&period; सतीश पूनिया व अन्य नेता पहुंचेंगे। उनके समक्ष इलाके की समस्याएं रखी जाएंगी ताकि भाजपा विधायक इन समस्याओं को उठाकर कांग्रेस सरकार को घेरकर जवाब मांग सकें। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिपाल ने कहा कि एक आपके गांव की यह स्थिति नहीं है&comma; पूरे गंगानगर विधानसभा क्षेत्र की ही यही स्थिति है। काम कहीं नहीं हुआ है। केवल दो-चार सड़कों व केन्द्र की मोदी सरकार की मदद से बने मेडिकल कॉलेज का नाम लेकर नेता आपको भ्रमित करने के काम में लगे हुए हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस गांव में कहते हैं कि उस गांव में हमने यह करवा दिया&comma; उस गांव में कहते हैं कि इस गांव में हमने यह करवा दिया। हकीकत यही है कि जो इस गांव की हालत है&comma; वैसी ही दूसरे गांवों की है। गांव हो या गंगानगर शहर पढ़े-लिखे बच्चे बेरोजगार बैठे हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मास्टर लगने के लिए महंगी कोचिंग कर परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की हालत तब क्या होती है&comma; जब पेपर आउट हो जाता है। जिनको आपने वोट देकर इलाके में रोजगार बढ़ाने का जिम्मा सौंपा था&comma; पेपर लीक के मामले में भी उनका मुंह बंद है और इलाके में रोजगार बढ़ाने के मामले में भी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अबकी बार झांसों में मत आना। आम आदमी का भला करने वाला काम केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए भाजपा के साथ बेझिझक जुडें ताकि गंगानगर व राजस्थान का भरपूर विकास हो सके। पढ़े-लिखे बेटे-बेटियों को मायूसी न झेलनी पड़े। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में पहुंचने तथा स्वागत करने पर लोगों का दिल से आभार जताया। इस अवसर पर भगवती सोनी&comma; रवि चौहान&comma; रामचंद्र मेघवाल&comma; रहमतराम मेघवाल&comma; प्रेम कुमार&comma; रामकुमार&comma; विक्की गिल आदि भी थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिलाओं का महिपाल ने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में इस तरह से महिलाओं का अपनी बात बताने के लिए जुटना व आशीर्वाद देना उनके लिए महत्वपूर्ण है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया