पोसदाहा पंचायत के लोग आयरन युक्त पानी से परेशान, करोड़ों के लागत से बने नल जल टंकी फेल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के पोसदाहा पंचायत अंतर्गत टापू टोला मिर्जापुर वार्ड संख्या 3 में बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना करोड़ों की लागत से अवस्थित नल जल टंकी संख्या-&lpar; सी &rpar; से निकलने वाले जल में पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलने से ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। टंकी ऑपरेटर श्याम देव यादव ने बताया कि जब से टंकी का निर्माण हुआ है तब से निकलने वाली जल लाल एवं दुर्गंध युक्त है जो इस वार्ड का लोग पीने में उपयोग नहीं करते हैं कहा यह पानी मवेशी भी नहीं पीता है। उन्होंने कहा कि कई बार संवेदक को इसकी शिकायत किया गया परंतु कोई ध्यान नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2 वर्ष से मानदेय की राशि भी संवेदक के द्वारा नहीं दिया गया है। कमलेश्वरी यादव ने बताया कि विभाग या तो टंकी से निकलने वाली पानी से आयरन का छुटकारा दिलावें और लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करावें या नहीं तो इस वार्ड से इस टंकी को हटा दें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं पी एच डी जेई&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत नरपतगंज पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता रितेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आपके द्वारा जानकारी मिली है।सोमवार को पानी का जांच करते हैं ।जल्द से जल्द लोगों के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा एवं लापरवाह संवेदक के ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…