चार पंचायत के लोगों ने आम सभा बुलाकर नगर परिषद के विरोध में पास किया प्रस्ताव

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> नगर परिषद के विरोध में रविवार को बैरिया कर्णपुरा पंचायत के मानपुर के प्राथमिक विद्यालय बैरिया में आम सभा बुलाई गई&period; जिसमें चार पंचायत बैरिया कर्णपुरा&comma; सोना गोपालपुर&comma; भेलवाड़ा दरियापुर&comma; कनौजी कछुआरा&comma; के मुखिया&comma; सरपंच&comma; वार्ड पार्षद&comma; पंचायत समिति के सदस्यों ने आम लोगों की सार्वजनिक बैठक बुलाकर नगर परिषद के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया&period; सभा के माध्यम से 19 फरवरी को संपतचक ब्लॉक घेराव का भी प्रस्ताव लाया गया&period; सभा की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की&period; स्थानीय ग्रामीणों किसानों नर कहा कि हमलोगों का 70 प्रतिशत इलाका खेतिहर है&period; अब ऐसे में खेती करेंगे या टैक्स भरेंगे&period; पंचायत अभी नगर परिषद बनाए जाने लायक नहीं है&period; पंचायतीराज ही सही है&period; सुरेश राय ने कहा कि सरकार के फैसले का हम पुरजोर विरोध करते हैं&period; फैसले के विरोध में विधानसभा मार्च के साथ हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे&period; सत्यानंद ने सरकार को चेताते हुए कहा कि पंचायत अभी नगर लायक नहीं है&period; 19 फरवरी को अपनी ताकत दिखाएंगे&comma; और संपतचक ब्लॉक में ईंट से ईंट बजा देंगे&period; ये हमलोगों की 5 वीं बैठक है&period; अब चुप नहीं बैठने वाले&period; क्योंकि 95 प्रतिशत लोग इलाके में खेतिहर हैं&period; मौके पर धीरज कुमार चौहान&comma; सुरेश प्रसाद यादव&comma; संदीप यादव&comma; सुधीर पासवान&comma; जितेंद्र यादव&comma; अजय कुमार&comma; चंदन कुमार&comma; उमेश यादव&comma; उपेंद्र नारायण सिंह&comma; तेज नारायण यादव&comma; अजय कुमार&comma; सत्यानंद&comma; संजीव यादव&comma; डोमन मुखिया&comma; अरुण कुमार&comma; रमेश कुमार&comma; हरदेव यादव&comma; रामसिंगार पासवान&comma; अजय कुमार&comma; रासमणि देवी&comma; राजमंती देवी&comma; मानती देवी&comma; कौशला देवी&comma; मालती देवी&comma; पार्वती देवी समेत अन्य मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया