नरपतगंज के मानिकपुर में लोगों ने वोट का किया बहिष्कार, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 15 में पांच सौ आवादी वाले महतो टोला में आज शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं एवं पुरुषों ने एक साथ होकर नारा लगाते हुए कहा अबकी बार विधानसभा चुनाव और आने वाले पंचायत चुनाव के लिए हम लोग वोट का बहिष्कार करते है। कहा &&num;8220&semi;रोड नहीं तो वोट नहीं&&num;8221&semi;। इस बात की जानकारी मिलने पर जब मीडिया की टीम ने पहुंचकर उपस्थित महिलाओं एवं पुरूष से बात किया तो बताया कि हमलोग लगभग एक सौ बर्ष से यहाँ बसे हुए हैं और आज तक टोला से निकलने के लिये सड़क नहीं है। पगडंडियों के सहारे मुख्य सड़क पर जा पाते है। बरसात के समय कमर भर पानी से होकर मुख्य सड़क तक जा पाते हैं। टोले में अगर कोई गर्भवती बीमार महिला को डॉक्टर के पास ले जाना पड़े तो टोला तक कोई वाहन आने का रास्ता नहीं है। खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। देवकी देवी ने कहा कि कई पीढ़ी बीत गई लेकिन अब तक सड़क नहीं बना है। हमलोग इस बार किसी को वोट नहीं देंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खगेंद्र महतो ने कहा हम लोग कई बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार &comma;एवं सांसद&comma; डीएम&comma;अंचल सहित कई पदाधिकारी को आवेदन दिए है परन्तु किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुजुर्ग रामसुंदर महतो ने कहा कि 87 बर्ष मेरा उम्र हो गया है यहाँ मेरे पिता जी ही बसे हुए थे लेकिन अब तक सरकार हमलोगों के लिये सुध नहीं लिए।नहीं बना पाए सड़क। इसलिए हमलोग इस बार वोट नहीं डालेंगे। इस मौके पर रामसुंदर महतो&comma; महेंद्र महतो&comma; सिकंदर कुमार&comma; मोहम्मद शमशाद&comma; खगेंद्र कुमार&comma; रूबी कुमारी&comma; चंद्रकला देवी&comma; तेतरी देवी&comma; फुल कुमारी देवी&comma; बुचनी देवी&comma; अहिल्या देवी&comma; अनीता देवी&comma; कमली देवी&comma; रंजना कुमारी&comma; देवकी देवी&comma; नानिया देवी&comma; कालो देवी&comma; कविता देवी&comma; जितनी देवी&comma; गुड़िया देवी&comma; अजमुन खातून&comma; सीता देवी&comma; खुशबू देवी&comma; तारा देवी&comma; सुनीता देवी&comma; संगीता देवी&comma; शिबू महतो&comma; जितेंद्र महतो&comma; कल्पना देवी आदि दर्जनों टोला का लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण