आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>होली पर्व के अवसर पर फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में आधी रात श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ&period; प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर परंपरागत विधि से होलिका दहन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; थानाध्यक्ष &comma;प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी&comma; महिला पुलिस बल&comma; बिहार सैन्य पुलिस फोर्स सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान विभिन्न इलाकों में तैनात रहे&period; अधिकारियों की गाड़ियां लगातार क्षेत्रों में गश्त करती रहीं&period; शहर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले टमटम पड़ाव के पास तमाम आला अधिकारी होलिका दहन के समय स्वयं मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शहीद भगत सिंह चौक&comma; नया टोला&comma; नोहसा मोड़&comma; वाल्मी&comma; एम्स गोलंबर&comma; भूसौला दानापुर&comma; नगवा&comma; बभनपुरा&comma; जानीपुर&comma; कुरकुरी&comma; रानीपुर&comma; करौड़ी चक&comma; बरहमपुर&comma; अनीसाबाद&comma; रामकृष्ण नगर&comma; जगनपुरा&comma; परसा बाजार&comma; संपतचक&comma; बैरिया&comma; गौरीचक&comma; बेलदारी चक समेत आसपास के तमाम इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन किया गया। इस दौरान ढोल&comma; मंजीरा&comma; ढोलक और बैंड बाजा की थाप पर लोग पारंपरिक फगुआ और होली गीत गाते नजर आए&period; &OpenCurlyDoubleQuote;फागुन आयो रे”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;होली खेले रघुवीरा”&comma; और &OpenCurlyDoubleQuote;अरी सखी आज रंग बरसे” जैसे गीतों पर युवक और बुजुर्ग झूमते दिखे&period; लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। पूरे क्षेत्र में भाईचारा&comma; सौहार्द और उल्लास का माहौल देखने को मिला&period; प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

होली पर्व को लेकर फुलकाहा पुलिस सक्रिय, लावारिस स्थिति में 31 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद!