होली को लेकर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>आगामी होली पर्व को लेकर सोमवार को बथनाहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग&comma;जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है&comma; इसे आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा हुड़दंग&comma; लहरिया कट बाइक चलाने और तेज आवाज में उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि थाना क्षेत्र में कहीं भी शराब या अन्य नशीले पदार्थों का भंडारण होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें&comma; ताकि आवश्यक कार्रवाई कर उसे नष्ट किया जा सके।<br &sol;>बैठक के दौरान पुलिस ने उन स्थानों की भी जानकारी ली जहां परंपरागत रूप से होलिका दहन किया जाता है&comma; ताकि वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके । इस मौके पर सत्यवान मालाकार&comma; राजेश कुमार साहनी &comma; नागेश्वर यादव&comma;बसंत दास पूर्व मुखिया सोनापुर &comma; बथनाहा के मुखिया मो&period; इख़लक&comma; सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम&comma; आलोक यादव &comma;मो जुबेर &comma;सोनू खा &comma;अजय कुमार साह&comma;संजीव यादव &comma;अरुण मंडल &comma; मो तबरेज&comma; रुस्तम &comma; संजय गुप्ता &comma; आदि बैठक में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया बापू टावर का निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने और शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा टाउन हॉल