होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेगूसराय&comma; à¤—ौरव भारद्वाज &colon; <&sol;strong>आगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी&comma; बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"&sol;&sol;&sol;data&sol;user&sol;0&sol;org&period;wordpress&period;android&sol;cache&sol;img-20260226-wa00651971241026019134151&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-10664" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष&comma; सभी अनुमंडल पदाधिकारी&comma; सभी पुलिस उपाधीक्षक &lpar;डीएसपी&rpar;&comma; विभिन्न थानों के थाना प्रभारी&comma; जनप्रतिनिधिगण&comma; समाजसेवी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा होली पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग &lpar;एनएच&rpar;&comma; प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखने&comma; ट्रिपल लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने तथा नशा कर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की बातों को गंभीरता एवं विस्तारपूर्वक सुना तथा दिए गए सुझावों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होता है&comma; उन स्थलों की सूची तैयार की जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया&comma; ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर आयुक्त को शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने एवं पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं उत्पाद &lpar;एक्साइज&rpar; विभाग के पदाधिकारियों को अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने होली के मद्देनजर संवेदनशील एवं संभावित साम्प्रदायिक दृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित घरों तक पहुँचाने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने जानकारी दी कि होली के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्ती की व्यवस्था रहेगी। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले किसी भी सामाजिक या सार्वजनिक कार्यक्रम की पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को अवश्य दी जाए। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की घटना की सूचना अविलंब प्रशासन को दें&comma; ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम&comma; भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील