भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों को बीच सड़क गोलियों की बौछार कर हत्या का सीसीटीवी फुटेज देख सहम गए पटनावासी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना में पांडव गिरोह का आतंक एक बार फिर बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के परिवार पर टूट पड़ा है। अभी माह भर के पहले ही जहानाबाद और मसौढ़ी से एक ही समय में बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के परिवार के 2 सदस्यों की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था की पांडव गिरोह के खूंखार शूटरों ने बीजेपी के दो सगे भाइयों को बीच सड़क पर गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया। जेपी के अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों शंभू शरण और गौतम को बीच सड़क पर गोलियों की बौछार कर हत्या का सीसीटीवी फुटेज देख पटना वासी सहम गए। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कंकड़बाग इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक के दो भाई अपने ऑफिस से निकलकर घर जा रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार पांडव गिरोह के दो शूटरों ने जिस फिल्मी अंदाज में गोलियों की बौछार कर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि घटना के बाद ही पटना के वरीय पुलिस अधिकारियों की फौज घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। इतना ही नहीं सत्ताधारी बीजेपी के विधायक के दो भाइयों की हत्या का मामला देख पुलिस अधिकारियों ने इलाके के सारे सीसीटीवी जप्त कर लिया है। पटना में विधायक के दो भाइयों की हत्या की वारदात का सीसीटीवी फुटेज कई लोगों के हाथ लग गया। पटना में पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए जिस अंदाज में एक बार फिर से अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारा है उसका सीसीटीवी फुटेज देखे तो अंदाजा लग जाएगा कि हत्या से पहले दोनों भाइयों ने अपराधियों का पूरी मुस्तैदी से मुकाबला करना चाहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि दो सगे भाई निहत्थे अत्याधुनिक हथियारों से लैस गोलियों की बौछार करते दो बदमाशों का मुकाबला कहां कर पाते। पटना में दिनदहाड़े दो सगे भाइयों की मौत के घाट उतार देने की घटना में अपराधियों के हौसले को देख राजधानी वासी एक बार फिर दहशत के माहौल में आ गए हैं। मालूम हो कि धनरूआ के नीमा गांव के रहने वाले पांडव गिरोह के लोगों की आपसी अदावत में अब तक 1 दर्जन से अधिक लोगों की लाशें गिर चुकी है । बता दें कि कुछ माह पहले ही जहानाबाद और मसौढ़ी में एक साथ एक ही समय पर चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना में पूर्व विधायक के दो सगे भाइयों की जिस बेखौफ अंदाज में हत्या की गई उससे पुलिस प्रशासन के ईकबाल पर सवाल उठना लाजिमी है । बता दें कि जहानाबाद व मसौढी में हुई चाचा भतीजे की हत्या के बाद पूर्व विधायक के दो सगे भाई की हत्या से एक बार फिर से दोनों पक्षों में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुछ दिनों के अंतराल पर एक पक्ष के चार चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह अंडरग्राउंड हो गया है। वही इस हत्याकांड के बाद पटना से लेकर धनरूआ नीमा और आसपास के इलाके में खूनी संघर्ष तेज होने की आशंका से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। दो सगे भाइयों की हत्या के बाद पूरे परिवार में मातम और गांव के लोगों में भारी गुस्से का आलम है। कब किसकी लाश कहां गिर जाएगी कोई नहीं बता सकता है । हालांकि प्रशासन के आला अधिकारी इस हत्याकांड में शामिल शूटरों की पहचान होने का दावा कर रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी दोहरे हत्याकांड के बाद कई लोगों को संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ कर रहे हैं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!