पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon; <&sol;strong>राजधानी की ट्रैफिक पुलिस को दो एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है। इनकी मदद से किसी सड़क दुर्घटना के दौरान आपात स्थिति में मरीजों को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। ये दोनों एंबुलेंस मुख्य रूप से अटल पथ&comma; पाटलि पथ और जेपी गंगा पथ पर तैनात रहेंगे। अन्य मुख्य सड़कों पर भी इनका भ्रमण होता रहेगा। इन दोनों एंबुलेंस को हरि झंडी दिखाकर डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार को रवाना किया। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी के साथ एडीजी &lpar;ट्रैफिक&rpar; सुधांशु कुमार ने भी गाड़ियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;img-20260505-wa0076384459351596749978-600x337&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-84728"><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन दोनों गाड़ियों को सीएसआर &lpar;कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिब्लिटी&rpar; फंड के तहत चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से पुलिस महकमा के प्रदान किया गया है। इसे लेकर डीजीपी और कंपनी के एमडी वी सूर्यनारायणन ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया है।कार्यक्रम के बाद एडीजी &lpar;ट्रैफिक&rpar; सुधांशु कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि चौबीस घंटे यह एंबुलेंस प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेगी&comma; खासकर अटल पथ&comma; पाटलि पथ&comma; जेपी गंगा पथ के प्रमुख हिस्सों पर मौजूद रहेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जहां जैसी जरूरत पड़ेगी&comma; वहां इन एंबुलेंस को भेजकर जल्द से जल्द पीड़ितों को सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसमें ट्रैफिक पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्तर से प्रशिक्षित कर्मी भी मौजूद रहेंगे। ताकि तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पटना सड़क दुर्घटना में देश के टॉप-100 शहरों में आता है। इस वजह से दुर्घटना के बाद पीड़ितों को शुरुआती के कुछ घंटों यानी गोल्डन ऑवर के दौरान चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस एंबुलेंस सेवा को जल्द ही डॉयल-112 से भी जोड़ दिया जाएगा। ताकि आपात स्थिति में इस पर फोन करने पर पुलिसीय के साथ ही फौरन चिकित्सीय सहायता भी मुहैया हो सके। देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र&comma; राजस्थान और बिहार में चोला मंडलम कंपनी ने इस तरह के एंबुलेंस को प्रदान किया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर में बनेगा मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया, 3 महीने में मरम्मत का निर्देश

बोधगया से तीन दिवसीय भारत दौरे का वियतनाम के राष्ट्रपति ने किया आगाज